गोपालगंज :- मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत हृदय रोग से पीड़ित पांच बच्चों को बेहतर और निःशुल्क इलाज के लिए अहमदाबाद स्थित श्री सत्य साईं हृदय अस्पताल भेजा। DM समीर सौरभ ने बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया तथा एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए किया रवाना। वहां से बच्चों को हवाई मार्ग से अहमदाबाद भेजा जाएगा। जिले में अब तक 149 बच्चों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें 80 बच्चों की सफल हृदय सर्जरी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील।
Bihar, India | Jul 27, 2026