शिकोहाबाद: शिकोहाबाद के पक्का तालाब से कटरा बाजार, मैनपुरी तिराहा तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी का लिया गया सहयोग
उपजिलाधिकारी अंकित वर्मा, सीओ प्रवीन कुमार तिवारी, नगर पालिका शिकोहाबाद के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी शिकोहाबाद प्रदीप कुमार ने भारी पुलिस बल संग शनिवार शाम छह बजे करीबन शिकोहाबाद के पक्का तालाब से लेकर कटरा बाजार, मैनपुरी तिराहा तक नगर पालिका टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कई एक अतिक्रमण हटाने में जेसीबी की भी मदद ली गई।