शिकोहाबाद: आरपीएफ फिरोजाबाद ने अनाधिकृत रूप से ई-टिकट बनाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
आरपीएफ फिरोजाबाद ने अनाधिकृत रूप से ई-टिकट बनाते समय एक आरोपी युवक को शनिवार शाम छह बजे करीब गिरफ्तार कर लिया। जिसका नाम सलमान खान पुत्र वहीद खान निवासी नई बस्ती मंदिर वाली गली थाना दक्षिण बताया गया। उसका मेडिकल जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में कराया गया। उसके साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही को पुलिस अपने साथ लेकर गयी।