शिकोहाबाद: उसायनी सीएनजी पंप के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक पर खड़े व्यक्ति को रौंदा, गंभीर घायल, सदर विधायक ने वाहन रोका
थाना टूण्डला क्षेत्र उसायनी सीएनजी पंप के पास एक अनियंत्रित कैंटर वाहन ने शनिवार दोपहर तीन बजे करीबन वहां बाइक पर खड़े युवक को रौंद दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। वहां अपने वाहन से निकल रहे सदर विधायक मनीष असीजा ने जब यह घटना देखी तो तत्काल अपना वाहन रूकवाया। एनएचएआई एम्बुलेंस को फोन कर बुलाते हुये गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया।