गुना नगर: BJP के सदस्यता अभियान को लेकर गुना में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा हुए शामिल
गुना में भाजपा की 24 अगस्त को सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भोपाल सांसद आलोक शर्मा शामिल हुए। संगठन विस्तार पर कार्यकर्ताओं को मंत्र दिए। प्रत्येक बूथ और शक्ति केंद्रो पर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के सदस्य बनाए जाने पर जोर देते हुए, संगठन को मजबूत और एकजुटता के साथ काम करने पर जोर दिया।