गुना नगर: बूढ़े बालाजी मैदान की शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण के विरोध में विभिन्न धार्मिक संगठनों ने गुना तहसीलदार को दिया ज्ञापन
गुना में बूढ़े बालाजी मैदान शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण के विरोध में राष्ट्रवादी संघ, हिंदू जागरण मंच, सनातन हिंदू मंच एवं संपूर्ण हिंदू समाज ने 24 अगस्त को शहरी तहसीलदार गौरी शंकर बैरवा को ज्ञापन दिया है। शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण को रोकने, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने की ज्ञापन में मांग की गई है।