गुना नगर: गुना की बागेश्वर धाम महिला समिति की बहनों ने बागेश्वर धाम पहुंचकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बांधी राखी
गुना जिले में समाज सेवा करने वाली बागेश्वर धाम महिला समिति की महिलाओं ने बागेश्वर धाम पहुंचकर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को रक्षाबंधन के उपलक्ष में राखी बांधी। वही समिति द्वारा गुना जिले में किया जा रहे सामाजिक कार्यों से उन्हें अवगत कराया। सभी महिलाओं के कार्यों की बागेश्वर धाम ने प्रशंसा की और आशीर्वाद प्रदान किया।