बरहेट: लोगाई के पास देर शाम दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर होने पर रेफर
गुरुवार के देर सायं लोगाई के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। घायलों में अनिल कर्मकार सुंदर मुर्मू और बबलू हांसदा शामिल है। तीनों घायल बोरियो से अपने बाइक पर अपने घर बरहेट थाना क्षेत्र के लोगाईं लौट रहे थे इस दौरान बरहेट से बोरियो की ओर जा रही बाइक से टक्कर हो गई।सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी बरहेट में किया गया जिसमें एक रेफर।