नरहट: पुंथल गांव से लापता चौकीदार का शव मिलने से मची सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच
Narhat, Nawada | Nov 29, 2026 नरहट थाना में पदस्थापित चौकीदार महेश पासवान की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि वह पिछले चार दिनों से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद उनका शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।