नरहट: निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, फरार पूर्व सिपाही को 17 साल बाद नवादा के गंगटा गांव से किया गिरफ्तार
Narhat, Nawada | Feb 16, 2026 नवादा से निगरानी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के पुराने मामले में फरार आरोपी विनोद कुमार यादव उर्फ जागेश्वर यादव को नवादा के नरहट थाना क्षेत्र, गंगटा गांव से गिरफ्तार किया। बर्खास्त सिपाही पर जाली दस्तावेज बनाकर अवैध सेवा वापसी और नाजायज वेतन लेने का आरोप है।