नवाबगंज: सुरसण्डा गांव में रिश्वत के आरोपों पर प्रशासक आशा देवी ने दी सफाई, बोलीं- आरोप झूठे और मनगढ़ंत
विकास खंड बंकी की ग्राम पंचायत सुरसण्डा की प्रशासक आशा देवी ने मुख्यमंत्री आवास योजना के नाम पर एक लाख दस हजार रुपये लेने के आरोपों को पूरी तरह झूठा और निराधार बताया है। लिखित बयान जारी कर उन्होंने कहा कि उनके और उनके पति धीरज कुमार की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से आरोप लगाए जा रहे हैं।