त्योदा में रहने वाली प्रीति मीणा और उनके परिवार के बीच जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। ससुर के साथ हुए विवाद के बाद प्रीति ने गुरुवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसे पहले त्योंदा अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद शुक्रवार की सुबह 8 बजे रेफर कर जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। डॉ के अनुसार फिलहाल वह खतरे से बाहर है।