तोकापाल: जगदलपुर के नजदीक जंगली जानवर ने किया गाय का शिकार, ग्रामीणों ने जताई शेर के होने की आशंका
शेर तेंदुआ जैसे हिंसक जंगली जानवरों की धमक अब शहर के नजदीक तक सुनाई देने लगी है। शहर से महज 20 किलोमीटर दूर खेत में हिंसक वन्य प्राणी ने गाय का शिकार किया है। पंजों के निशान के आधार पर गाय का शिकार करने वाले जानवर के शेर होने का अनुमान लगाया जा है।