मुरैना नगर: पुराना जोरा में महिला का आरोप, दबंगों ने उसके खेत के पेड़ काटे, एसपी ऑफिस में दी शिकायत
पुराना जोरा में रहने वाली महिला फरियादी के द्वारा आवेदन में आज मंगलवार को बताया गया कि दबंगों के द्वारा उसके खेत में खड़े करीब 50 साल पुराने पेड़ों को काट लिया है। इसकी शिकायत थाने में भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है, जिसके बाद एसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया है।