मुरैना नगर: हाई सेकेंडरी परीक्षा में मुरैना की दो छात्राओं ने मारी बाजी, तीसरा और आठवां स्थान हासिल कर खुशियां मनाई
आज मंगलवार को हाई सेकेंडरी की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था, जिसमें हाई सेकेंडरी जीव विज्ञान परीक्षा में प्रदेश में तृतीय स्थान और वाणिज्य संकाय में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली मुरैना की दो छात्राएं हैं। जिन्होंने कहा कि प्रतिदिन 8 से 10 घंटे तक छात्र-छात्राओं को अध्ययन करना चाहिए, जिससे सफलता मिलती है और सोशल मीडिया से दूरी बनाना चाहिए।।