मुरैना नगर: कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में 99 आवेदन हुए प्राप्त, अपर कलेक्टर ने समय पर निराकरण करने हेतु दिए निर्देश
शासन के निर्देशअनुसार जनसुनवाई प्रत्येक मंगलवार को पूर्वाहन 11:00 से 1:00 बजे तक के निर्देश हैं, निर्देशों के तहत कलेक्टर अंकित अस्थाना के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद ने आज मंगलवार को 99 आवेदनों पर सुनवाई की, उनमें से दो आवेदन ऐसे पाए गए जिनका मौके पर ही निराकरण कराया गया। जिसमें कई अधिकारियों कर्मचारियों मौके पर उपस्थित रहे।