मुरैना नगर: न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चौराहे पर अखिल भारतीय कुंभकार महासंघ ने किया उप्र सरकार के राज्य मंत्री का स्वागत
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का नेशनल हाईवे 44 पर न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के चौराहे पर अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ की युवा टीम के नेतृत्व में सभी वरिष्ठ एवं युवाओं के द्वारा पुष्प मालाओं के साथ स्वागत किया गया ,जिसमें मंत्री जी के द्वारा सभी समाज बंधुओ से एकता के सूत्र को मजबूत रखने के लिए भी चर्चा की गई।