मुरैना नगर: मजरा गांव में फरियादी और उनके परिवार वालों के साथ मारपीट, पुलिस ने नहीं की सुनवाई, एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
जोरा थाना क्षेत्र की मजरा गांव के रहने वाले फरियादी के द्वारा आवेदन में बताया गया कि मामूली बात पर कुछ लोगों ने लाठियां फरसा से हमला कर दिया ,जिसमें चार लोग घायल बताए गए हैं ,जिसके बाद थाने पहुंचे लेकिन पुलिस के द्वारा फरियादी के कहे अनुसार एफआईआर नहीं लिखी गई थी, जिसके बाद एसपी ऑफिस में आकर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया है।