चैनपुर: जान से मारने की धमकी के बाद, पुलिस की कड़ी निगरानी में मजदूरों का रुका काम देर रात फिर शुरू
Chainpur, Gumla | Jul 31, 2026 चैनपुर बाजार रोड में जलापूर्ति योजना का कार्य रोक दिए जाने और मजदूरों को हथियारबंद लोगों द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रुके हुए कार्य को देर रात दोबारा शुरू करा दिया। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अभियंता अमन कुमार द्वारा चैनपुर थाना में दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार, उनतीस जुलाई की रात