नरवल: भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा
भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राधेश्याम मौर्या के नेतृत्व में गुरुवार 2:00 बजे नरवल और कानपुर सदर तहसील के पदाधिकारियों ने एसीएम द्वितीय को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य मांगों में जनपद की चारों तहसील के सूखे तालाबों में पानी भरवाने की मांग की गई।