हरियाणा के वन पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह आज अपने पैतृक गाँव बुढपुर पहुंचे जहां उन्होंने गाँव की 35 एकड़ भूमि पर विकसित किए जा रहे राव मोहर सिंह बायोडाइवर्सिटी पार्क का और अमृत सरोवर का शिलान्यास किया .
इसके साथ ही गाँव के मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में राव नरवीर सिंह ने जनसभा को संबोधित किया.
राव नरवीर सिंह ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए वे लगातार काम कर रहे है, ताकि आने वाली पीढ़ी को हम स्वच्छ वातावरण दें सकें.
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में खारा पानी है, यहां उद्योग लगे उसके लिए वो प्रयास कर रहे है ताकि युवाओ को रोजगार मिले,
पालावास में बनने वाली नई IMT के लिए किसान जमीन दें रहे है, पिछले दिनों राव नरवीर सिंह से किसानों की बातचीत हुई थी, जिसपर राव नरवीर सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है किसान मान जायेंगे.
वहीँ रैपिड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि ये अकेले उनके हाथ में नहीं कैबिनेट को फैसला करना है. ये अभी केंद्रीय कैबिनेट में भी पास नहीं हुआ है, उन्होंने कहा कि उनकी केंदीय मंत्री मनोहर लाल से बात नहीं हुई है, उनसे इस बारे में बात करेंगे.
Rewari, Rewari | Jun 26, 2026