हापुड़ के थाना देहात के सामने सर्विस रोड पर आश्रम के पास प्लाईवुड से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, गनीमत रही इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि 14 टायरा ट्रक में लदा प्लाईवुड का सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे लाखों का नुकसान हो गया, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में सवार चालक का हाल जाना और क्रेन आदि की मदद से ट्रक को हटाया।