राजगढ़: भाकरां में छः ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों का ग्रामीणों ने माल्यार्पण एवं पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन
Rajgarh, Churu | Nov 10, 2026 सादुलपुर तहसील की राधा बड़ी, राधा छोटी, लुटाना मंगनी, कामाण, खैरू बड़ी एवं गागड़वास ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों का गांव भाकरां में ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समाजसेवी इंद्र सिंह भाकर की अगुवाई में ग्रामीणों के जनसहयोग से आयोजित स्वागत समारोह में सभी नवनिर्वाचित सरपंचों को माल्यार्पण एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।