शामली: शामली के अपना घर आश्रम ने मध्यप्रदेश से लापता हुई महिला को परिजनों से मिलाया, उपचार के बाद आया सुधार
Shamli, Shamli | Feb 25, 2024 वर्ष 2015 में मध्यप्रदेश के जनपद खरगोन निवासी लाडखा की पत्नी बेन कौर अचानक घर से लापता हो गई थी। उन्हें मानसिक स्थिति ठीक नही होने के कारण फरवरी 2020 में शामली अपना घर आश्रम में भेजा गया था। शामली में उपचार के बाद महिला की स्थिति में सुधार हुआ और उन्होंने परिवार के बारे में जानकारी दी। रविवार को परिवार के लोग शामली आश्रम पहुंचे और उन्हें अपने साथ ले गए।