शामली: भगत जी स्वीट्स के पास नाला पटरी पर रखा ट्रांसफार्मर फुंकने से व्यापारी हुए परेशान, वीडियो आया सामने
Shamli, Shamli | Feb 25, 2024 रविवार की सुबह शामली के भगत जी स्वीट्स के पास नाला पटरी पर रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर से उठती भीषण आग की लपटों की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। ट्रांसफार्मर फुकने के चलते रविवार की सुबह से शाम तक वर्मा मार्किट, नाला पटरी, हनुमान रोड़ आदि पर स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों व मकानों की बिजली गुल रही, इसके चलते लोगों को भारी परेशानी हुई।