शामली: मथुरा में रालोद विधायक दल की बैठक में शामिल हुए शामली व थानाभवन के विधायक
Shamli, Shamli | Feb 25, 2024 रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की उपस्थिति में मथुरा में रालोद विधायक दल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शामली से विधायक प्रसन्न चौधरी और थानाभवन विधायक अशरफ अली भी शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उनकी विशेष मंत्रणा हुई। विधायक प्रसन्न चौधरी ने पुलिस भर्ती परीक्षा संबंधित घोषणा पर सरकार का आभार भी व्यक्त किया है।