शामली: चेन्नई में आयोजित बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर मनोज ने बढाया जिले का गौरव
Shamli, Shamli | Feb 25, 2024 युवा एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में यूपी बाॅडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसियेशन व इंडियन बाॅडी बिल्डिंग फैडरेशन द्वारा आयोजित मिस्टर इंडिया 2024 में शामली के मौहल्ला रेलपार निवासी युवक मनोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता के आयोजकों द्वारा मनोज को ट्राफी से सम्मानित किया गया।