पशुपतिनाथ लोक के दूसरे चरण के लिए विधायक विपिन जैन ने मांगे 50 करोड़ रुपए
मंदसौर । विधायक श्री विपिन जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 17 नवंबर को गांधीसागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में श्री पशुपतिनाथ लोक के द्वितीय चरण के निर्माण हेतु 50 करोड़ रुपए स्वीकृत करने का आग्रह किया है । विधायक जैन ने कहा कि वर्ष 2028 के सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर का विस्तार, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में वृद्धि और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में स्वीकृति प्रदान कर मंदसौर को सौगात देने की मांग की।