*खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री अविनाश जोशी ने दरभंगा में मखाना अनुसंधान केंद्र एवं प्रसंस्करण इकाइयों का किया स्थलीय निरीक्षण*
*मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन की संभावनाओं का लिया जायजा*
*किसानों एवं उद्यमियों से किया सीधा संवाद*
दरभंगा, 01 नवंबर 2026 :-
भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सचिव श्री अविनाश जोशी आज दरभंगा के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुँचे।
इस दौरान उन्होंने जिले में मखाना उत्पादन, अनुसंधान, प्रसंस्करण एवं विपणन से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लेने राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र तथा विभिन्न मखाना प्रसंस्करण इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया।
भ्रमण के क्रम में सचिव श्री अविनाश जोशी सर्वप्रथम राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र पहुँचे। यहाँ उन्होंने मखाना की खेती, उत्पादन, अनुसंधान एवं प्रसंस्करण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने मखाना उत्पादन से लेकर तैयार उत्पाद के निर्माण तक की संपूर्ण प्रक्रिया को समझा तथा मखाना बोर्ड से संबंधित गतिविधियों एवं जिले में इसके क्रियान्वयन की स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली।
राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के भ्रमण के दौरान सचिव श्री अविनाश जोशी ने मखाना उत्पादक किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से मखाना की खेती, उत्पादन की तकनीक, उत्पाद की गुणवत्ता, प्रसंस्करण तथा बाजार में बिक्री एवं विपणन से जुड़े उनके अनुभवों की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान किसानों ने मखाना उत्पादन के दौरान आने वाली कठिनाइयों एवं अपनी अपेक्षाओं से भी उन्हें अवगत कराया।
सचिव महोदय ने किसानों की बातों को गंभीरता से सुना तथा मखाना उत्पादन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मखाना क्षेत्र में किसानों,अनुसंधान संस्थानों एवं प्रसंस्करण उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय की संभावनाओं का भी अवलोकन किया।
राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र परिसर में विभिन्न उद्यमियों द्वारा अपने उत्पादों के प्रदर्शन के लिए स्टॉल लगाए गए थे। सचिव श्री अविनाश जोशी ने सभी स्टॉलों का बारी-बारी से निरीक्षण किया तथा वहाँ प्रदर्शित मखाना उत्पादों की विविधता, गुणवत्ता एवं प्रसंस्करण से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने उद्यमियों से उनकी प्रसंस्करण इकाइयों, उत्पादन क्षमता, आधुनिक तकनीक के उपयोग, उत्पाद निर्माण की कार्यप्रणाली तथा बाजार में उत्पादों की उपलब्धता के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उद्यमियों ने मखाना आधारित विभिन्न उत्पादों एवं अपने व्यावसायिक अनुभवों से भी उन्हें अवगत कराया।
राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के भ्रमण के उपरांत सचिव श्री अविनाश जोशी ने बेला औद्योगिक क्षेत्र, दरभंगा स्थित आध्या एग्रोटेक लिमिटेड की मखाना प्रसंस्करण इकाई का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने इकाई में संचालित प्रसंस्करण कार्यों का अवलोकन किया तथा कच्चे मखाना के प्रसंस्करण से लेकर तैयार उत्पाद के निर्माण तक की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने इकाई की कार्यप्रणाली, उत्पादन व्यवस्था एवं प्रसंस्करण से संबंधित गतिविधियों का जायजा लिया।
इसके पश्चात सचिव श्री अविनाश जोशी ने दोनार औद्योगिक क्षेत्र, दरभंगा स्थित सी फूड प्राइवेट लिमिटेड की मखाना प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया।
उन्होंने मखाना प्रसंस्करण के लिए अपनाई जा रही तकनीक एवं उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा इकाई के प्रतिनिधियों से प्रसंस्करण कार्य, उत्पादन क्षमता एवं संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने जिले में मखाना आधारित उद्योगों की गतिविधियों एवं प्रसंस्करण क्षेत्र में संचालित इकाइयों की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
सचिव श्री अविनाश जोशी का यह भ्रमण दरभंगा जिले में मखाना उत्पादन, अनुसंधान, प्रसंस्करण एवं औद्योगिक गतिविधियों की वर्तमान स्थिति को समझने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा।
भ्रमण के दौरान उन्होंने अनुसंधान केंद्र, मखाना उत्पादक किसानों, स्थानीय उद्यमियों तथा प्रसंस्करण इकाइयों के माध्यम से मखाना क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार, निदेशक (खाद्य प्रसंस्करण), बिहार, पटना श्री प्रद्युम्न सिंह यादव, उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, महाप्रबंधक (जिला उद्योग केंद्र) श्रीमती सुरुचि कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#BiharSarkar
#CMBihar
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#MukhyamantriBihar