बिंदकी: महुआ घाट से ट्रैक्टर में बैठकर डीएम, एसपी व विधायक पहुंचे बिंदकी फारम और सदनहा गांव, बाढ़ का किया निरीक्षण
फतेहपुर जनपद के मलवा ब्लाक क्षेत्र के अभयपुर ग्राम पंचायत के महुआ घाट से ट्रैक्टर में बैठकर सोमवार की दोपहर 12:30 बजे डीएम निधि गुप्ता वत्स, एसपी अभिमन्यु मांगलिक तथा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल गंगा नदी में आए बाढ़ का निरीक्षण किया। ट्रैक्टर प्रधान रामदास निषाद चला रहे थे। बिंदकी फारम तथा सदनहा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात किया और समस्याएं पूछी।