सीआरपीएफ नीमच में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित, सरल एवं सुबोध हिंदी के प्रयोग पर जोर
ग्रुप केंद्र #सीआरपीएफ नीमच के महाराणा प्रताप भवन में हिंदी दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सीटीसी नीमच के उप महानिरीक्षक ब्रिगेडियर अनुपम शर्मा रहे।
कार्यक्रम में हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न साहित्यिक एवं व्यावहारिक प्रतियोगिताओं में सीटीसी, आरटीसी, ग्रुप केंद्र, रेंज, संयुक्त अस्पताल, 1 बटालियन एवं 4 सिग्नल बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अनुपम शर्मा ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी राजभाषा के साथ देश की सांस्कृतिक पहचान और जनसंपर्क का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सरकारी कामकाज में कठिन शब्दों के स्थान पर सरल, सुबोध एवं व्यावहारिक हिंदी के प्रयोग तथा राजभाषा नियमों के पालन पर जोर दिया।
कार्यक्रम में ग्रुप केंद्र के निरीक्षक (राजभाषा) श्री के. सुंदरेसन ने स्वागत उद्बोधन एवं पखवाड़े की गतिविधियों की जानकारी दी। श्री खेमराज अरसे, सहायक कमांडेंट (मंत्रा) ने आभार व्यक्त किया। समारोह में सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#neemuch #नीमच
3 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026