झांसी: वार्ड नंबर 30 उन्नाव गेट बाहर मोहल्ले में बिजली का खंभा हादसे को दे रहा दावत, कई खम्बे क्षतिग्रस्त.#jansamasya
Jhansi, Jhansi | Apr 6, 2025 झांसी के वार्ड नंबर 30 उन्नाव गेट बाहर मोहल्ले में बिजली का एक खंभा क्षतिग्रस्त होकर रस्सी के सहारे बंधा हुआ है। जो हादसे को दावत दे रहा है। दरअसल, यह रस्सी से बंधा हुआ खंबा कभी भी गिर सकता है। जिससे आसपास के बने घर क्षतिग्रस्त हो सकते हैं और विद्युत करंट का भी खतरा बना हुआ है। जिसमें कोई भी बड़ी जनहानि हो सकती है।।