झांसी: बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा अध्यक्ष पर मुकदमा, भानु सहाय ने कचहरी चौराहे पर प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का पुतला फूंका
Jhansi, Jhansi | Apr 6, 2025 झांसी में बुंदेलखंड को राज्य बनाने की मांग कर रहे बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुतला जलाया था। उन्होंने इसे सांसदों की मर्जी भी बताया था। साथ ही कहा था कि पीएम ने राज्य निर्माण का वादा किया था।