झांसी: पुरानी तहसील स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रामनवमी और पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया, ध्वजारोहण भी किया गया
Jhansi, Jhansi | Apr 6, 2025 खबर झांसी से है जहां पुरानी तहसील स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस और रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी का ध्वजारोहण किया गया और कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी गई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।