मड़ावरा: नीमखेड़ा में सूखे कुएं में अचानक गिरी भैंस को 24 घंटे की मेहनत के बाद ग्रामीण ने सकुशल निकाला बाहर
तहसील मड़ावरा के नीमखेड़ा गाँव में विगत मंगलवार की शाम करीब 4 बजे एक भैंस सूखे कुए में अचानक गिर गयी। भैंस मालिक को जब पता चला तो वह मौके पर पहुँचा।जेसीबी मशीन बाले से भैंस निकालने की बात हुई तो वह भैंस को सूखे कुए से निकालने के लिए तैयार नही हुआ। तब भैंस मालिक ने 24 घण्टे तक कड़ी मेहनत की और बुधवार को शाम करीब 4 बजे भैंस को सकुशल कुए से बाहर निकाल लिया।