लहार: दबोह में धान खरीदी व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने समथर मोड़ पर किया औचक निरीक्षण
Lahar, Bhind | Oct 28, 2026 दबोह:-धान की खरीदी और तुलाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आया। एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने समथर मोड़ स्थित धान खरीदी के लिए निर्धारित अस्थाई स्थल पर अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान नायब तहसीलदार आनंद भदौरिया और पटवारी सहित राजस्व अमला मौजूद रहा। अधिकारियों के निरीक्षण से खरीदी स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर हलचल देखने को मिली। मंगलवार के रोज 2:00 बजे के