गुरूर: गुरूर में देसी शराब नहीं मिलने से शराब प्रेमियों को हो रहा नुकसान, मजबूरी में खरीद रहे ब्रांडेड शराब
Gurur, Balod | Apr 18, 2026 गुरूर में 10 अप्रैल से देसी शराब नही मिलने से शराब प्रेमियों को अंग्रेजी शराब दुकान से मजबूरी मे महंगे दाम वाले ब्रांडेड शराब खरीदते हुए देखा गया। कुछ शराब प्रेमियो ने बताया कि पहले देसी शराब दुकान से 80-320 रुपए तक देसी शराब आसानी से उपलब्ध हो रहा था लेकिन शासन द्वारा समय पर पूर्ति नही करने के कारण शराब प्रेमियों को अंग्रेजी शराब खरीदना मजबूरी बन गई है।