देहरादून: विधानसभा सदन में शिक्षा व्यवस्था को लेकर नियम 58 का मुद्दा उठाया गया
विधानसभा सदन में शिक्षा व्यवस्था को लेकर नियम 58 का मुद्दा उठा। नियम 58 को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा को लेकर आंकड़ों के साथ विपक्ष ने सदन में सवाल खड़े किए कई स्कूल ऐसे हैं जहां शिक्षकों की कमी है विद्यालयों में व्यवस्थाओं की हालत ठीक नहीं है कहीं प्रधानार्चाया ही नही है ऐसे कई विषय शिक्षा को लेकर उठाए गए