देहरादून: एस्लेहॉल चौक में कांग्रेसियों ने फूंका कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला, मंत्री के बयान से नाराज हैं
कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से सदन में पहाड़ के लोगों के लिए कहे गये अपशब्द से नाराज कांग्रेसियों ने महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से इस्तीफा लेने की मांग की है।