देहरादून: विधानसभा में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने बयान के लिए जताया खेद, कहा- उत्तराखंड के सभी लोग उनका परिवार हैं
कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को सदन में दिए अपने बयान पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रह रहे सभी लोग उनका परिवार हैं और परिवार के लोगों के समक्ष अनजाने में कही गई बात के लिए खेद व्यक्त करने में उन्हें कोई संकोच नहीं है।