कुलपहाड़: बड़खेरा बांध में टूटी पाइपलाइन से पानी की बर्बादी, जिम्मेदार विभाग पर लापरवाही के आरोप
बड़खेरा बांध से नमामि गंगे योजना के अंतर्गत चल रही मेन सप्लाई पाइपलाइन कई दिनों से टूटी पड़ी है। पाइपलाइन टूटने के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, जिससे न केवल जल संसाधनों की भारी बर्बादी हो रही है बल्कि योजना के उद्देश्यों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन काफी समय से क्षतिग्रस्त है। अधिकारी सुध नहीं ले रहे।