सेवा संकल्प अभियान 2026 : जिले की सभी चिन्हित आंगनबाड़ियों में 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम आयोजित
=======================================
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 'आंगन मिलन सेवा' के प्रथम दिवस जिले की सभी चिन्हित आंगनबाड़ियों में आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम लहगडुआ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित किया गया, जबकि दूसरा कार्यक्रम परतला के बर्रा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में हुआ।
परतला की आंगनबाड़ी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक ‘बंटी’ साहू उपस्थित थे। इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ललिता वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर, महिला नेत्रियों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश कुमार शिवहरे उपस्थित थे। कार्यक्रम में छोटे बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया गया तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद किया गया। सभी को मिठाई एवं फलाहार वितरित किया गया।
आंगनबाड़ी के अच्छे संचालन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण भी किया गया।
इसी प्रकार लहगडुआ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आंगनबाड़ी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री शेषराव यादव उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री रमेश दुबे, श्री विजय पांडे, महिला नेत्रियां एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। यहां भी हितग्राहियों एवं अधिकारियों से संवाद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, मिठाई एवं फल वितरण तथा पौधारोपण किया गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रत्येक आंगनबाड़ी में कम से कम तीन दिवस विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
PMO India Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
51 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026