सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती
=============================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) की विकासखंड मोहखेड़ इकाई द्वारा जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सीएमसीएलडीपी में संचालित एम.एस.डब्ल्यू. एवं बी.एस.डब्ल्यू. के छात्र-छात्राओं द्वारा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्री भवानीप्रसाद कुमरे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, विचारों एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की भावना पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक नेतृत्व के माध्यम से प्रयोगशाला ग्रामों में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि श्री विनोद वस्त्राणे एवं श्री रोशन विसेन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मेंटर्स श्री कैलाश सोनेवार, श्री दिनेश नारेकर, श्री मदन चौधरी, श्रीमती आरती माटे एवं श्रीमती राजकुमारी कोड़ले सहित एम.एस.डब्ल्यू. एवं बी.एस.डब्ल्यू. के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh