#बलिया #पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 48 पुलिसकर्मियों का तबादला, अकेले रसड़ा कोतवाली से 24 सिपाही हटे: लगभग पूरी टीम बदली, पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज।
बलिया में पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 48 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा रसड़ा कोतवाली की है, जहां से अकेले 24 सिपाहियों को हटा दिया गया। यानी रसड़ा की मौजूदा पुलिस टीम का बड़ा हिस्सा अब बदल गया है।
#एसपी के इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज है और रसड़ा में एक साथ इतने बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि रसड़ा में लगभग पूरी सिपाही टीम बदलने के पीछे क्या वजह रही और नई तैनाती के बाद कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग के तौर-तरीकों में कितना बदलाव दिखाई देगा? आने वाले दिनों में इसका असर साफ नजर आ सकता है।
#followerseveryone #nonfollowersandfollowers
#BalliaPolice #BalliaNews #Rasra #RasraKotwali #PoliceTransfer #PoliceReshuffle #UPPolice #UttarPradeshPolice #LawAndOrder #PoliceAdministration #BalliaNewsUpdate #RasraNews #BreakingNews #PoliceNews #UPNews