मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंची एक पीड़ित महिला ने रास्ते से जुड़ी अपनी समस्या सामने रखी। महिला की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मामले में लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।
सीएम योगी ने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि लोगों को रास्ता देने में बाधा डाली जा रही है और संबंधित अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं तो तहसीलदार, लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जनता दरबार में मुख्यमंत्री का यह सख्त अंदाज चर्चा में है। मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#CMYogi #YogiAdityanath #JanataDarbar #cmyogiaction #UPNews #UttarPradesh