दमयंती नगर: रिटायर्ड डीएसपी दंपत्ति से दुर्व्यवहार पर आक्रोश, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
दमोह में मप्र पुलिस पेंशनर्स संघ ने पन्ना जिले के मंडला थाना पुलिस द्वारा रिटायर्ड डीएसपी भरत सिंह चौहान व उनकी पत्नी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में ज्ञापन सौंपा। संघ ने आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान अपमानित कर झूठा प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की उच्च स्तरीय जांच, प्रकरण निरस्त करने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।