बैरसिया: भोपाल में छात्रों को इस बार भी मिलेगा यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) का मुफ्त प्रशिक्षण
Berasia, Bhopal | Aug 24, 2026 भोपाल में स्टूडेंट्स को इस बार भी यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) और एमपीपीएससी (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग) की फ्री कोचिंग दी जाएगी। आज से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर 50 बच्चों का सिलेक्शन होगा। जिला प्रशासन ने 2 साल पहले इसकी शुरुआत की थी।