धनवार: धनवार पुलिस ने अंग्रेजी में आवेदन देने पर किया अभद्र व्यवहार और मारपीट
अंग्रेजी में आवेदन देने धनवार थाना पहुंचे धनवार के एक युवक पंकज कुमार साव के साथ थाने में अभद्र व्यवहार व मारपीट किये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़ित पंकज साव ने पुलिस इंस्पेक्टर को आवेदन देकर मारपीट करने वाले पुलिस पदधिकरीं ज्वाला सिंह व दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।बताया कि घटना की सूचना एसपी गिरिडीह को भ