धनवार: चंद्रनगर के पास परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत
दसवीं बोर्ड की परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। दो बाइकों की सीधी टक्कर में तीन अन्य घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। धनवार थाना क्षेत्र के नवागढ़ निवासी दिलीप राय का 16 वर्षीय पुत्र साजन कुमार अपने साथी सोहन कुमार के साथ अरखागों हाईस्कूल में परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था।