धनवार: प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक में मनरेगा और आवास योजनाओं में अनियमितता को लेकर हुआ हंगामा
धनवार प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख गौतम कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन बीडीओ देवेंद्र कुमार दास ने किया. बैठक के दौरान विभागवार योजनाओं की समीक्षा की गयी. इसके साथ ही 2025-26 के लिए योजनाओं का प्रस्ताव भी लिया गया.सदस्यों ने प्रखंड में चल रहे अबुआ आवास, मनरेगा योजना तथा पीएम आवास के जिओ टैग में अनियमितता को लेकर कई सवाल उठाये.